Multivitamin benefits and risks in hindi. मल्टीविटामिन के लाभ


Multivitamin benefits and risks in hindi(मल्टीविटामिन के लाभ और जोखिम हिंदी में)



मल्टीविटामिंस हमारे द्वारा खाए जाने वाले आहार से प्राप्त होते हैं। हमारे द्वारा खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ द्वारा मल्टीविटामिंस और मल्टी मिनरल्स इन सभी खाद्य और पेय पदार्थों में पाए जाते हैं या फिर हम कह सकते हैं की एक संतुलित आहार से यह हमें प्राप्त होते हैं।
शायद आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम सभी संतुलित आहार नहीं ले पा रहे हैं क्योंकि जो पोषक तत्व हमारे शरीर को चाहिए होते है, वह आजकल के खानपान में हमें नहीं मिल पाते हैं। इन सब का मूल कारण यह है कि आज का आधुनिक खान-पान विषैले पदार्थों से भरा पड़ा है। हम संतुलित आहार के स्थान पर अपने स्वादिष्ट आहार को ज्यादा महत्व देते हैं। आज का मानव समाज अपनी कार्यशैली और खान-पान के कारण पोषक तत्वों को नजरअंदाज कर रहा है। जिसका नुकसान हमारा शरीर कई बीमारियों में घिर कर उठाता है। इन बीमारियों का मूल कारण स्वस्थ भोजन ना करना, टाइम से भोजन ना करना और अनाप-शनाप भोजन करना तथा तली भुनी वस्तुओं का सेवन करना, ज्यादा शराब पीना, धूम्रपान करना या कोई अन्य प्रकार का नशा करने से हो सकता है। हम जो भी खाते हैं हमारा शरीर उसी भोजन में से पोषक तत्व को हमारे शरीर के प्रत्येक अंग में पहुंचाता है। अगर हम पोषक तत्वों से भरपूर आहार नहीं लेते हैं तो हमारा शरीर कमजोर पड़ जाता है और अनेक बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है।
    तो आज के इस लेख में हम आपको मल्टीविटामिन कि हमारे शरीर में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका है इसके बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो सबसे पहले हम बात करते हैं कि मल्टी विटामिंस क्या होते हैं?


multivitamin benefits for hair


 मल्टीविटामिंस सभी प्रकार के विटामिन का एक संयोजक होता है या एक मिश्रण होता है। जो हमारे द्वारा खाए जाने वाले आहारों में होता है। आज के युग में हम सभी लोग ऐसा आहार नहीं ले पा रहे हैं जिससे हमें सभी प्रकार के विटामिंस और मिनरल्स प्राप्त हो सके। इन्हीं कारणों की वजह से मार्केट में काफी प्रकार के मल्टीविटामिंस मौजूद हैं जो कि हमें टेबलेट के रूप में, कैप्सूल के रूप में, और पाउडर के रूप में बाजार में उपलब्ध कराई जा रहे हैं ताकि हम अपने शरीर में उनकी कमियों को पूरा कर सकें।

Multivitamin ke fayde

मल्टी विटामिंस से होने वाले फायदे


multivitamin benefits for skin

1. मल्टीविटामिंस हमारे शरीर में पोषक तत्व प्रदान करते हैं जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने का काम करते हैं और हमारे शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं। जिससे हम अपने रोजमर्रा की कार्यशैली में फिट और तंदुरुस्त बने रहते है। 
2. यह हमारी मांसपेशियों को ताकत प्रदान करते हैं यह हमारे शरीर को जवा और चमकदार बनाए रखते हैं।

3. यह हमारे तंत्रिका को मजबूत बनाते हैं।

4. हमारी याददाश्त को तेज करते हैं।

5. शरीर को जल्दी बूढ़ा होने से बचाते हैं।

6. हमारी सहनशक्ति को बढ़ाते है।

7. हमारे हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

8. हमारे पर्यावरण में मौजूद विषाक्त पदार्थ से रक्षा करते हैं।

9. हमारी आंखों की रोशनी को मजबूत बनाते हैं।

10.  हमारे शरीर में जमा फालतू चर्बी को ऊर्जा में बदलते हैं।

11. हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और नए ऊतकों का निर्माण करते हैं बल्कि हमारे पूरे शरीर के रखरखाव का काम करते हैं।

मल्टीविटामिंस से होने वाले नुकसान


multivitamin tablets


मल्टीविटामिंस को खाने से पहले कुछ सावधानियां भी बरतनी बहुत आवश्यक होती हैं जैसे कि मल्टीविटामिन को कभी भी डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए। इसको ज्यादा मात्रा में भी नहीं लेना चाहिए। ज्यादा मात्रा में लेने से हमारे शरीर में कुछ रिएक्शंस हो सकते हैं 
जैसे:- 
हमें सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

हमारे चेहरे पर या होठों पर सूजन हो सकती है।

पेट खराब हो सकता है।

सिर में दर्द हो सकता है।

खाने का स्वाद खराब हो सकता है अगर मल्टीविटामिन खाने के दौरान आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत किसी भी विशेषज्ञ डॉक्टर के पास जाकर सलाह लेनी चाहिए।
 

मल्टीविटामिंस किस किस को लेनी चाहिए?


is it good to take a multivitamin everyday


मल्टीविटामिंस खासतौर पर उन व्यक्तियों को लेनी चाहिए जो पर्याप्त मात्रा में विटामिन युक्त आहार नहीं ले पाते है।
बुजुर्ग व्यक्ति, शाकाहारी लोग ,गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं, धूम्रपान करने वाले लोग, ज्यादा अल्कोहल लेने वाले लोग, विटामिन डी यानी सूर्य की रोशनी में कम बैठने वाले लोग ऐसे लोगों को मल्टीविटामिन लेने चाहिए।

दिशा निर्देश

मल्टीविटामिंस को लेने से पहले किसी विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

No comments:

Search This Blog

Powered by Blogger.